नवगछिया के बहुचर्चित प्रीतम हत्याकांड के संभावित सूत्रधार छट्ठू साहनी को
रेल पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त कर ली है। लेकिन अभी कोई भी वरीय पुलिस अधिकारी इस गिरफ्तारी की पुष्टी मीडिया के समक्ष नहीं कर रहे हैं। क्योंकि जहां रेल पुलिस का भरोसा जिला पुलिस और मिडिया पर से उठ चुका है। वहीँ रेल पुलिस को पूरी उम्मीद है कि छट्ठू साहनी इस प्रीतम हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा कर सकता है।
जबकि छट्ठू साहनी इस घटना की जांच पड़ताल के समय से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी रेल पुलिस को आवश्यक लग रही थी। अतः रेल पुलिस ने उसे भगोड़ा करार दे कर रेल न्यायालय से इसकी अचल संपत्ति के कुर्की का आदेश भी प्राप्त कर लिया था। चर्चा है कि घर की कुर्की नहीं हो जिसकी वजह से छट्ठू साहनी अपना आत्म समर्पण खगडिया रेल न्यायालय में करने को खगडिया पहुंचा था। जहां रेल पुलिस को इसकी भनक मिलते ही यह दबोचा गया।
जानकारों के अनुसार गिरफ्तार छट्ठू साहनी को रेल पुलिस पहले पटना ले गयी। वरीय अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद में कटिहार ले गयी, जहां पूछताछ जारी है। संभावना है कि छट्ठू साहनी द्वारा बताये गए संभावित ठिकानों एवं निशानदेही पर त्वरित छापामारी हो।
यह अलग बात है कि प्रीतम हत्याकांड में छट्ठू साहनी की संलिप्तता है या नहीं। यह तो उसके स्वीकारोक्ति बयान पर ही निर्भर करेगा। इसके बावजूद रेल क्षेत्र में हो रहे विभिन्न अपराधों का खुलासा भी रेल पुलिस छट्ठू साहनी से करा सकती है। क्योंकि रेल पुलिस के अनुसार छट्ठू साहनी की कई घटनाओं में संलिप्तता रही है।