बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में
अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। राज्य के सभी इलाकों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पटना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार की सुबह पटना का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो गया का 28.8 डिग्री, भागलपुर का 30.5 और पूर्णिया का 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में वृद्धि रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसमविदों के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के अंदर मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। गर्मी से राहत के लिए अभी लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कुछ बढ़ा है जिस कारण लोगों को सुबह-शाम और रात को गर्मी से राहत मिल रही है।