मंगलवार को नवगछिया, भागलपुर सहित बिहार के अधिकाँश हिस्सों में दोपहर के बाद धुप से थोड़ी राहत जरुर मिली। परंतू गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिली। मौसम यूँ तो खुशनुमा हो गया । परन्तु गर्मी अपने चरम पर ही रही। इस भीषण गर्मी में महिलायें और बच्चे खासे परेशान रहे। जिन्हें एक मात्र बिजली का ही सहारा मिल रहा था। शाम चार बजे के बाद आसमान में छाई बदली से लोगों को लगा की अब गर्मी से राहत मिल ही जायेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।