बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के भागलपुर व बांका सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र पांडेय का मुजफ्फरपुर स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह पर विद्युत बोर्ड पटना में कार्यरत आरके शर्मा को भागलपुर सर्किल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। उनके यहां अगले सप्ताह पदभार ग्रहण करने की संभावना है।
राजेन्द्र पांडेय तीन वर्ष से अधिक समय तक भागलपुर में रहे। उनके कार्यकाल में जनता को ट्रांसफॉर्मर के जलने के बाद होने वाली परेशानी कम हुई। ट्रांसफॉर्मर जलने के दूसरे दिन उसे बदल दिया जाता था। ट्रांसफॉर्मर के मामले में घूस की बात समाप्त हो गई। कई स्थानों पर तार बदलने का काम किया गया।