ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राहुल गांधी का जन्म दिनमनाया गया

नवगछिया स्थित कांग्रेस पार्टी के केम्प कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस पूरे जोश और हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभा नन्द झा ने की। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद मुख्य रूप से मौजूद थे। इनके अलावा शीला देवी निषाद, राजीव कुमार चौधरी , रमेश मावंडिया, जय प्रकाश सिंह, नियाज उद्दीन, अयोध्या प्रसाद यादव, राम बिलास पासवान, बाल्मीकि कुंवर, बुद्धिनाथ झा , रेनू देवी , सुनील ठाकुर सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि ने मिठाइयां भी बांटी। साथ ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी व् सोनिया गांधी के प्रति अपनी निष्ठा भी व्यक्त की।