नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड में ई-किसान भवन का निर्माण होना है। सोमवार को साप्ताहिक समन्वय की बैठक में भागलपुर के जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा द्वारा ई-किसान भवन के लिए भूमि चिह्नित करने हेतु अपर समाहर्ता को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा भू-अर्जन संबंधी अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्रत्येक सप्ताह अधियाची विभाग को दी जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र, अपर समाहर्ता भूहदबंदी मंजर अब्बास, अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए एसएन सिंह, सिविल सर्जन सहित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।