ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घंटों जाम रहा नवगछिया नगर का मुख्य मार्ग

इन दिनों नवगछिया नगर का मुख्य मार्ग और स्टेशन रोड बराबर जाम रहने लगा है। जिसके फलस्वरूप आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस दौरान लोगो के कई जरुरी कार्य छुट जाते हैं। कई बार तो कई यात्रियों की ट्रेनें भी छुट गयी हैं। जो स्थानीय प्रषासन की अदूरदर्शिता का परिणाम है। शनिवार की शाम भी कई घंटों तक लोगो को इसी स्थिति का सामना मुख्य मार्ग में दुर्गा मंदिर चौक के पास करना पडा। जहां कई लोगों को जरुरी कार्य छोड़ वापस लौटना पडा।