देर ही से सही लेकिन मुंबई, दिल्ली और नोयडा में बारिश
की फुहारों ने तपिश से बेहाल लोगों को राहत दी। इसके अलावा रविवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद सहित गंगा तटीय बंगाल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में मानसून करीब नौ दिन देरी से पहुंचा है। उत्तरी बंगाल के कई जिलों में पिछले कई दिन से जबरदस्त बारिश हो रही है। वहीं, ओडिशा में करीब एक हफ्ते की देरी के बाद आखिरकार मानसून पहुंच ही गया।
ओडिशा के भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि झारसुगुडा, सुंदरगढ़, बारागढ़, संबलपुर, देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज को छोड़कर मानसून ने प्रदेश में हर जगह दस्तक दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। गंगातटीय बंगाल में हुई बारिश के बाद दक्षिणी जिलों में सूखे की आशंका काफी हद तक खत्म हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों से इस क्षेत्र में भीषण गर्मी का तांडव जारी था। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मानसून को रफ्तार पकड़ने में कुछ समय लगेगा।
अगले 48 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के साथ ही झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों, झारखंड, बिहार व गुजरात के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है।