ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बदले गए भागलपुर के जिलाधिकारी

प्रेम सिंह मीणा बने नए डीएम
बिहार सरकार ने शुक्रवार की देर रात भारी संख्या में आइएएस अफसरों का तबादला किया है।जिसमें कुल 34 आइएएस अफसर इधर से उधर किए गए हैं। इनमें 12 जिलों के जिलाधिकारी, 8 विभागों के प्रधान सचिव, एक सचिव तथा हैं। 6 जिलों में नए उप विकास आयुक्त बने हैं। भागलपुर के जिलाधिकारी नर्मदेश्र्वर लाल की जगह पर वैशाली के जिलाधिकारी प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया हैवहीं बांका में आदेश तितरमारे की जगह दीपक आनंद को जिले की कमान दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव फूल सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव बने हैं। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह कृषि विभाग के प्रधान सचिव पद पर स्थानांतरित किए गए हैं। वे कला संस्कृति विभाग के प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव बने हैं। वे अपने कार्यो के अतिरिक्त आपदा प्रबंधन के प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा को शिक्षा विभाग का जिम्मा मिला है। वे अब इस विभाग के नए प्रधान सचिव हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार अपने कार्यो के अतिरिक्त प्रधान सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद को भी संभालेंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव शशिशेखर शर्मा को स्थानांतरित कर प्रधान सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बनाया गया है। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन अपने कार्यो के अतिरिक्त अगले आदेश तक राज्य परिवहन आयुक्त के प्रभार में रहेंगे। इसी तरह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव सुधीर कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमृत लाल मीणा को श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर विभागीय जांच आयुक्त सुनील बर्थवाल को स्थानिक आयुक्त बिहार (नई दिल्ली) के पद पर पदस्थापित किया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त राहुल सिंह बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद के परियोजना निदेशक बनाए गए हैं। वे अपने कार्यो के अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक का भी काम देखेंगे। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष विपिन कुमार को अपर स्थानिक आयुक्त बिहार (नई दिल्ली) बनाया गया है। मधुबनी के जिलाधिकारी संजीव हंस को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वाणिज्य कर अपर आयुक्त डीके श्रीवास्तव को पर्यटन निदेशक बनाए गए हैं। भागलपुर के जिलाधिकारी नर्वदेश्र्वर लाल को दरभंगा डीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बेगूसराय के जिलाधिकारी जीतेंद्र श्रीवास्तव को वैशाली का डीएम बनाया गया है। वैशाली के डीएम प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सिवान के जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के परियोजना निदेशक बने हैं। वे अपने कार्यो के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग के अपर सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कैमूर (भभुआ) के जिलाधिकारी असंगबा चुबा आओ को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान कराया गया है। दरभंगा के जिलाधिकारी आर.लक्ष्मणन को मध्याह्न भोजन का निदेशक बनाया गया है। शेखपुरा के डीएम वीरेंद्र प्रसाद यादव, कटिहार के डीएम बने हैं। बक्सर के डीएम अजय यादव को बिहार कोसी पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का परियोजना निदेशक बनाया गया है। बांका के जिलाधिकारी आदेश तितरमारे को मधुबनी में इसी पद पर भेजा गया है। कटिहार के जिलाधिकारी सुश्री अश्रि्वनी दत्तात्रेय ठकरे को सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीमामढ़ी के डीएम दयानिधान पांडेय को उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद) जय सिंह को कैमूर (भभुआ) का डीएम बनाया गया है। पश्चिम चंपारण (बेतिया) के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद) संजय कुमार सिंह को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है। समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद) दीपक आनंद को बांका का डीएम बनाया गया है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद, पटना) मनोज कुमार को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद, गया) गोपाल मीणा सिवान के डीएम बने हैं। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद, मुजफ्फरपुर) विनोद सिंह गुंजियाल को बक्सर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी (गया) सुश्री आशिमा जैन को पटना का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद) बनाया गया है। स्थानिक आयुक्त बिहार (नई दिल्ली) के पद पर पदस्थापित आलोक व‌र्द्धन चतुर्वेदी को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है। हाल ही में प्रशिक्षण पूरा करने वाले दिनेश कुमार (बैच 2000) को जिला प्रशिक्षण के लिए पटना में सहायक समाहर्ता व सहायक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।