नारायणपुर प्रखंड के कई डीलरों की दुकानों के सघन जांच में पांच डीलरों पर गाज गिर गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार ने बताया कि डीलर अरविन्द चौधरी, रंजू देवी, गणपत यादव, जय किशोर पोद्दार एवं कंचन झा का लाईसेंस रद कर दिया गया है। अब इनके उपभोक्ता को उनके पंचायत के ही अन्य डीलरों के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा अनुमंडल के और भी डीलरों की जांच प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत अनियमितता साबित होने पर अन्य डीलरों के भी लाइसेंस रद हो सकते हैं।