ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोटरसाइकिल की टक्कर, मोबाइल मेकेनिक की मौत

भागलपुर के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रलोक कांप्लेक्स के नजदीक मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में बाइक पर सवार 12 वर्षीय साहिल कुमार भी जख्मी हो गया।

नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह (32) अपने पुत्र साहिल कुमार के साथ अपना इलाज कराने भागलपुर आये थे। लेकिन, डॉक्टर के यहां नंबर लेट आने के कारण रणवीर सिंह नवगछिया अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में चंद्रलोक कांप्लेक्स के नजदीक सामने से आ रही मोटर साइकिल से टक्कर हो गयी।

मृतक के बहनोई घनश्याम सिंह के अनुसार रणवीर का पैतृक घर मठयोर समस्तीपुर है। नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सिंह के किराये के मकान में रहता था। रणवीर मोबाइल रिपयरिंग का नवगछिया में काम करता था। अपनी इलाज के लिए वह सुबह ही घर से निकला था।

डॉक्टर के यहां नंबर लेट आने के कारण रणवीर घर लौट रहा था। मृतक के पुत्र साहिल कुमार ने बताया कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे पापा गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज से पूर्व उनकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर आदमपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पहुंचे. मौके से मोटरसाइकिल जब्त की गयी.