ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रधान सचिव ने किया बाढ़ निरोधात्मक कार्य का निरीक्षण

जताया भारी असंतोष , दिए कई निर्देश , राघोपुर में कल करेंगे निरीक्षण

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव मो० अफजल अमानुल्लाह ने शुक्रवार को गोपालपुर में चल रहे बाढ़ एवं कटाव निरोधी कार्य का ढाई घंटे तक गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पर नंबर पांच, छः और सात पर चल रहे धीमे कार्य पर भारी असंतोष जाहिर किया। मौके पर ही अभियंता को मजदूरों की संख्या को जल्द बढाने का निर्देश दिया। साथ ही मजदूरों को तीन शिफ्ट में लगाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कार्य स्थल पर जिला उप विकास आयुक्त गजानंद मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मो० अफजल अमानुल्लाह खरीक प्रखंड के राघोपुर में चल रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण करेंगे। जहां से बाद में बेगुसराय के रास्ते पटना वापस चले जायेंगे।