ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

वरीय अधिकारी के आदेश को नहीं मानती प्रभारी प्रधानाध्यापिका

लोग अपने स्वार्थ के पीछे कितने अंधे हो जाते हैं । इसका एक नमूना नवगछिया प्रखंड अंतर्गत खैरपुर कदवा पंचायत के मध्य विद्यालय में दिखाई दे रहा है। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्प लता देवी अपने वरीय पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश को मानने को तैयार नहीं है। जिनके अनुसार मध्य विद्यालय शाहपुर कहलगांव से ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह को मध्य विद्यालय खैरपुर कदवा का प्रधानाध्यापक नियुक्त कर भेजा गया है। जिसे अपने मनमाने रवैये के कारण योगदान देने नहीं दिया जा रहा है। पंचायत की मुखिया एवं अन्य ग्रामीणों के अनुसार ये २७ अप्रैल से रोजाना आ रहे हैं।