नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के बैकठपुर दुघैला पंचायत के अठगामा गांव में गुरुवार को लगभग दो बजे आग लगने से करीब डेढ़ सौ घर पूरी तरह से जल गये। इस आगजनी में तीस बकरी और दो गाय भी जिंदा जले। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने चापाकल और बोरिंग से पानी लेकर किसी प्रकार से आग बुझाया। आगजनी के कारण पूरा गांव श्मशान में तब्दील नजर आ रहा है। अठगावा के प्रभावित इलाके में झोपड़ी वाले मकानों की संख्या सबसे अधिक थी। ग्रामीणों के अनुसार सियाराम मंडल के घर में चूड़ा फ्राई किया जा रहा था, वहीँ से चिंगारी उड़ने से उसके झोपड़ी में आग लग गई और देखते-देखते ही आग आसपास के घरों से फैलते हुए पूरे गांव में पसर गई। इस घटना में चमालाल मंडल, सुटो, महेश विलक्षण, दिनकर, धन्नी घनश्याम, सीताराम, सीताबी, रामवृक्ष, श्यामलाल, रामेश्र्वर, दोनी, मनोज, अयोधी, सोने लाल, बजरंगी, निरंजन, सत्यनारायण, आनंदी, कमलेश्र्वरी, महेन्द्र, सहेन्द्र, गारेलाल, नागेश्र्वर मंडल आदि के घर पूरी तरह से जल गया है। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूरे गांव में हाहाकार की स्थिति है। मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल ने बताया कि आग लगने के बारे में अधिकारियों को सूचित कर दिया है। पूर्व मुखिया रामविलास मंडल ने पीडि़तों के लिए मुआवजा की मांग की है। सूचना मिलते ही बीडीओ रविन्द्र कुमार ने घटना स्थल पर जाकर लोगों के सुधि ली। उन्होंने बताया कि जले घर के बारे में पूरी सूची तैयार की जा रहा है।
वैदेही गुरुकुल
नामांकन प्रारंभ
Ad
ज्ञान वाटिका विद्यालय
नामांकन प्रारंभ है
नव-बिहार समाचार का व्हाट्स एप चैनल
एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
किसी भी कोर्स में नामांकन लेने के लिए संपर्क करें: राजेश कानोड़िया, 9934077980