ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बम ब्लास्ट काण्ड में गिरफ्तार को भेजा गया जेल

नवगछिया में सोमवार की रात हुये तीन बम ब्लास्ट काण्ड के तहत पकडे गए दो लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। पकडे गए दो में से एक सियाराम सिंह नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी भी है। यह जानकारी नवगछिया के पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने दी।
ये बम इसी नगर पंचायत चुनाव के दुसरे प्रत्याशी उमेश सिंह के घर के पास विस्फोट किये गए थे। जिसमें एक गाय भी घायल हुई है। उमेश सिंह वार्ड नंबर तीन का लोकप्रिय प्रत्याशी है। जो पिछले नगर पंचायत चुनाव में मात्र १४ मतों से पराजित हो गया था। जहां पिछले नगर पंचायत चुनाव में इस वार्ड से बिनोद यादव वार्ड पार्षद बने थे। लेकिन इस बार वे पंचायत शिक्षक बन जाने के कारण अपने फुफेरे भाई वागेश यादव को चुनाव मैदान में उतारे है। वैसे इस बार के चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही बिनोद यादव की दोनों पत्नियां क्रमशः वार्ड नंबर चार और बाईस से सुनीता देवी और सोनी देवी निर्विरोध हो गयी है।