ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी हिली धरती, लोग दहशत में

शुक्रवार की शाम लगभग छह बज कर बारह मिनट पर नवगछिया की धरती भी पुरी तरह से हिली। जो एक भूकंप का झटका था। यह झटका लगभग पंद्रह सेकेण्ड तक ही महसूस किया गया। इसके साथ ही कुछ लोग सडकों पर निकाल आये। वहीँ वाहनों पर या पैदल बाजार चल रहे लोगों को इसका एहसास नहीं हो पाया। इस भूकंप का एहसास घरों में बैठे लोगों को ज्यादा हुआ। नवगछिया में इस भूकंप का झटका थानाध्यक्ष राजेश कुमार, व्यवसायी संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, सहित गृहणी मंजू देवी, नूतन देवी इत्यादी काफी लोगों ने महसूस किया।
नवगछिया में इस भूकंप की वजह से कई मकानों की नींव हिल गयी, तो कई के प्लास्टर झड़ गए। वैसे किसी ख़ास नुक्सान की कोई सूचना नहीं मिल पायी है।
पूर्वोत्तर भारत में शुक्रवार को शाम 6 बजकर 11 मिनट के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके गुवहाटी, तेजपुर और असम के कई अन्य इलाकों समेत पश्चिम बंगाल के भी कई इलाकों में महसूस किए गए।
पायलट नितिन बत्रा ने 6 बजकर 19 मिनट पर तेजपुर से ट्वीट किया, अभी पूर्वोत्तर में भूकंप का तेज झटका महसूस किया। छात्र पुशोन घोष ने कोलकाता से ट्वीट किया, अभी भूकंप महसूस किया। झारखंड के रांची और धनबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल था।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 थी। भूकंप का केंद्र तेजपुर से करीब 47 किलोमीटर दूर हावड़ाघाट के पास जमीन से 11.5 किलोमीटर नीचे था।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक असम में कई इमारतों को नुकसान हुआ है और तीन लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के बाद लोग सड़कों पर निकल आए । भूकंप के झटके करीब 15 सेंकड तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत पसर गई और वो काफी देर तक इमारतों में नहीं गए।

असम में दो लोग घायल


गुवाहाटी से करीब 200 किलोमीटर दूर राहान नाम के शहर में एक घर गिरने की खबर मिली है। उस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। गुवाहाटी के दो मॉल में दरारें आ गईं। लोग घबराहट से बाहर निकल आए। कई और घरों में दरार आने की खबर है।