ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधायक के जनता दरबार से हजारों को फ़ायदा

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र द्वारा हरिओ पंचायत में लगाए गए सातवें जनता दरबार से हजारों लोगों को फ़ायदा मिला। साथ ही लगभग २२ हजार रुपये के सरकारी राजस्व की वसूली भी हुई।
मध्य विद्यालय महेशपुर में शुक्रवार को लगे इस विधायक जनता दरबार में जहां लगभग पांच हजार लोगों की भीड़ थी। वहां लगभग पांच सौ लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर १८१ लोगों के पेंशन स्वीकृत किये गए। साथ ही ४० लोगों के कन्या सुरक्षा योजना के आवेदन लिए गए। विधायक जनता दरबार सह ग्राम विकास शिविर में मौके पर ही २५ विकलांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया। वहीँ पर १० किसानों को केसीसी तथा १० लोगों को पारिवारिक लाभ भी दिया गया।
विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि गाँव के सभी खराब चापाकल दो दिन पहले ही विभाग द्वारा मरम्मत कर दिए गए। इस कार्यक्रम से गाँव में चरों तरफ ख़ुशी का माहौल पैदा हो गया था। इस कार्यक्रम में मुखिया कविता देवी सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी विभागीय अधिकारी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी भी मौजूद थे।