ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका गया

महादलित युवा मोर्चा नवगछिया के नेतृत्व में रेलवे गोलंबर के समीप सोमवार की शाम बिहार के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का पुतला जलाया गया। जिसके पहले एक सभा भी की गयी। जिसमें महादलित युवा मोर्चा नवगछिया के संयोजक नागेश्वर रजक ने कहा की बिहार के निजाम नितीश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ नकली जंग का एलान किया है। जिसकी आड़ में भ्रष्टाचार और लूट बड़े पैमाने पर संगठित किया जारहा है। जिसका ताजा उदाहरण भागलपुर में आयोजित स्वास्थ्य महाकुम्भ में अवैध वसूली है।
इस सभा को भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य बिन्देश्वरी मंडल के अलावा दिलीप हरिजन, कैलाश हरिजन, अभय रजक, विभूति हरिजन आदि महादलितों ने संबोधित किया। जहां राधेश्याम रजक, अशोक कुमार रजक, विजय कुमार, राम देव कुमार, अवध किशोर दास इत्यादि कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी थी।