ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भारत बंद को लेकर निकाला मशाल जुलूस

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में गुरुवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता जनसम्पर्क में जुटे हैं तो व्यापारिक संगठन भी बंद के समर्थन में हैं।जिसे लेकर बंद की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम भाजपा और जदयू के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता अपने हाथ में मशाल लेकर जुलुस में शामिल देखे गए।
इस मशाल जुलुस का नेतृत्त्व भाजपा एवं जदयू के जिला अध्यक्ष क्रमशः सुबोध सिंह कुशवाहा एवं वीरेंदर कुमार सिंह कर रहे थे । जिसमें भाजपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, जिला मंत्री मुकेश राणा, प्रखंड अध्यक्ष अलोक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष नरेश साह, मो० नीम, जेम्स, शाहिद रजा , अधिवक्ता परमा नन्द साह, भाजयुमो के जिला महामंत्री नवीन कुमार निराला, इस्माईलपुर के प्रखंड प्रमुख विद्यापति मंडल, जदयू के इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, मुन्ना जयसवाल, पारस नाथ साहू, युवा जदयू के उपाध्यक्ष हुलाश सिंह के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे। ये लोग कल भारत बंद रहेगा, मनमोहन सिंह शर्म करो, मनमोहन सिंह हाय हाय के नारे भी लगा रहे थे।