ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया कोर्ट हाजत से एक कैदी फरार, पकड़ा गया

नवगछिया कोर्ट हाजत से सोमवार की सुबह सुबोध कुमार यादव नामक कैदी फरार हो गया। फरार होते ही पुलिस और पब्लिक ने खदेड़ना शुरू कर दिया॥ जो वकालत खाना के पास एक गधे में गिर गया। जहां मौक़ा मिलते ही लोगों की मदद से पुलिस ने वापस पकड़ लिया।
जानकारों के अनुसार हाजत से भागने वाले इस कैदी सुबोध यादव का यह कोई पहला प्रयास नहों है। इसने पहले भी भागने की कोशिश की है, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। यह खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर का है। जिसपर कई संगीन अपराध के मामले लंबित हैं।
नवगछिया कोर्ट हाजत से कैदियों के भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई भार नवगछिया कोर्ट हाजत से कैदी के भागने का प्रयास किया गया है। जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक प्रश्न है।