ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में फिलहाल लू से राहत नहीं

पटना समेत पूरा बिहार भीषण लू और गर्मी की चपेट में आया हुआ है। पछुआ हवा और धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यूपी के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। बीते 24 घंटों के भीतर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 28 डिग्री सेल्सियस , गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था।

इसके अलावा पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर गर्मी को देखते हए राजधानी के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को गुरुवार से बंद कर दिया गया है। ऐसे तो राजधानी के अधिकांश विद्यालयों में समय पूर्व गर्मी की छुट्टी दे दी गई थी परंतु सरकारी विद्यालय खुले हुए थे।