ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चीनी बुजुर्ग 75 की उम्र में बना पिता

चीन में एक बुजुर्ग ने 75 साल की अवस्था में पिता बनकर सबको चौंका दिया है। इस व्यक्ति की पत्नी ने बीते रविवार को स्थानीय अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। मामला दक्षिण पश्चिमी चीन स्थित चोंगक्विंग प्रांत के यूबेई डिस्ट्रिक्ट का है। इस व्यक्ति का नाम शी बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वह गरीब तबके से आता है। पहले से ही तीन बच्चों के पिता शी को इस बात का भी भय सता रहा है कि चीन की ‘एक बच्चा नीति’ का उल्लंघन करने के कारण उसे दंडित किया जा सकता है। अस्पताल के अध्यक्ष गुयी वेनमिंग के अनुसार, पैदा हुई बच्ची स्वस्थ है और उसका वजन 2.8 किलो है।



चीन की रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अंतर्गत काम करने वाली संस्था ‘नेशनल वूमेन हेल्थ एजेंसी’ की मुखिया वांग लिंगहोंग ने एक सरकारी अखबार अखबार में इस पर काफी आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक दुर्लभ मामला है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे मामलों के बारे में सुना जरूर था, लेकिन देखा पहली बार है। शी ने मीडिया से बात करने के लिए मना कर दिया। उसने कहा कि वह नहीं चाहता के इस मामले में उसे और उसकी पत्नी को परेशान किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक शी सड़क किनारे भोजन बेचता है। पैदा हुई बच्ची इस जोड़े की तीसरी और शी की चौथी संतान है। उसकी पहली संतान एक लड़की है। इस समय वह 57 साल की है। वह दो दिनों तक उस वार्ड रूम के दरवाजे पर बैठा रहा, जहां उसकी पत्नी भर्ती थी।