ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहारी कहलाना अभिशाप नहीं अभिमान है


बिहार स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल को पूरी तरह से फूलमाला तथा रंगीन झालरों से सजाया गया। मौके पर बिहार विधानसभा के सचेतक सह विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार दिवस तो हर साल आता था जो अब तक फाइलों में मनाया जाता था। इस बार बिहार के सारे लोग खुले दिल से बिहार दिवस को उत्साह और उमंग से मना रहे है। जिस उत्साह ने साबित कर दिया है कि बिहारी कहलाना अब अभिशाप नहीं अभिमान की बात है। इसके पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख गुलचरण मंडल द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय भारती उप कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के साथ साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, ब़ल विकास पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, एवं अंचल अधिकारी बभी मौजूद थे।मौके पर मंगल गान भी गाया गया। जिसका संचालन पत्रकार संजीव चौरसिया ने किया।