ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोसी में डूबने से बचे 50 यात्री

नवगछिया थाना क्षेत्र के पुनामाघाट से मंगलवार शाम खुली यात्रियों से खचाखच भरी एक नाव इंजन फेल हो जाने के कारण कोसी में जल समाधि लेने से बाल-बाल बच गई। हालांकि देर रात पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित नाव से बाहर निकाल लिया गया। नवगछिया एसपी विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश नवगछिया इंस्पेक्टर को दिया है। जानकारी के अनुसार कोसी के पुनामाप्रतापनगर घाट से कदवा गांव के लिए खुली एक नाव का इंजन फेल हो गया। शाम होने के कारण नाविक कदवा का जलमार्ग भूल गया। हालांकि देर रात नाव पूर्णिया जिले के अंधरी घाट पर लगी। जहां पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। यात्रियों से खचाखच भरी मोटरचालित नौका पर सवार अधिकांश लोग नवगछिया से बाजार कर लौट रहे थे। इंजन में आई गड़बड़ी के बाद नाव का जेनरेटर बंद हो गया। नाविक ने कुशलता का परिचय देते हुए नाव को अंधरी घाट पर लगा दिया। नवगछिया एसपी ने बताया कि नाव पर कुल 50 यात्री सवार थे। जिन्हें पुलिस ने घंटे भर के मशक्कत के बाद बचा लिया। इसके अलावा नाव पर ही बैलगाड़ी को भी लाद दिया गया था।