ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आचार संहिता की प्राथमिकी

बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के जे पी कॉलेज नारायणपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की सभा निर्धारित समय से ज्यादा देर तक चली । इस कारण बिहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ईश्र्वरी चंद्र शर्मा के निर्देश पर भाजपा प्रत्याशी ई. शैलेन्द्र एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार अमन के विरुद्ध भवानीपुर थाने में आचार संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सभा स्थल पर प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश कुमार झा के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि उक्त सभा के लिए अपराह्न 11 बजे से पूर्वाह्न तीन बजे तक की अनुमति ली गई थी। लेकिन सभा 3.45 बजे तक चलता रहा। जो आचार संहिता का उल्लंघन है।