गंगा के तटीय क्षेत्रों के जल में आर्सेनिक, फ्लोराइड तथा भारी अवयवों की अधिकता से उत्पन्न समस्या पर गजाधर भगत महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन वैज्ञानिकों ने दो सत्रों में जलीय अवयवों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर तिलकामांझी भागलपुर विश्र्वविद्यालय के कुलपति डा. केएन दुबे ने देश भर से आये वैज्ञानिकों का सम्मान किया तथा जल जनित समस्या पर महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। इस सेमिनार के दूसरे दिन इलाहाबाद विश्र्वविद्यालय के डा. आरके. दुबे ने भागलपुर जिले के आर्सेनिक युक्त क्षेत्र को नक्शा के द्वारा प्रदर्शित किया। साथ ही इसे हटाने के लिए कम लागत की तकनीक पर व्याख्यान दिया। कल्याणी विश्र्वविद्यालय के प्रो. बी. चक्रवर्ती ने गंगा में भारी अवयवों को हटाने हेतु विचार प्रस्तुत किये। भागलपुर विश्र्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विवेकानन्द मिश्रा ने नवगछिया के अशोक कुमार झा द्वारा किये गये कुछ क्षेत्रों में भारी अवयव पर शोध कार्य पर विस्तृत चर्चा की। इन्होंने बताया कि यहां के कुछ नमूनों में हेक्सा मेलेन्ट क्रोमियम है। इसे हटाने के लिए सरकार को सार्थक प्रयास करना चाहिए। फ्लोराइड रसायन वैज्ञानिक डा. एमएन मजुमदार ने फ्लोराइड से उत्पन्न होने वाले रोगों एवं इसके निदान की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही फ्लोराइड हटाने पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। रांची के युवा वैज्ञानिक डा. अमरदीप ने जल शुद्धि करण हेतु किये गये शोधकायरें का विस्तृत ब्यौरा दिया। यादवपुर विश्र्वविद्यालय के प्रो. अरुण कुमार गुहा ने भारी अवयव से संबंधित बायलोजिकल केमेस्ट्री पर विस्तृत चर्चा की। बिहार कृषि विश्र्वविद्यालय सबौर के मृदा वैज्ञानिक डा. अरुण कुमार झा ने मृदा एवं जल में भारी तत्वों के टाक्सिक होने एवं निदान के साथ-साथ कृषि पर भी इसके प्रभाव की चर्चा की। सेमिनार के संयोजक अशोक कुमार झा ने बताया कि वैज्ञानिक सत्र में लिये गये प्रस्ताव की प्रति कार्यान्वयन हेतु केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार को प्रेषित की जायेगी। भागलपुर विश्र्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो. आरपी उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सेमिनार में डा. डीके मिश्रा, विन्देश्र्वरी सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, रामदेव यादव, शिवेश्र्वर झा, रिजवान अली, राजेश कुमार मिश्रा, शारदा नन्द मिश्र, विजय कुमार, डा. मनोज कुमार, निजामुद्दीन उपस्थित थे।
वैदेही गुरुकुल
नामांकन प्रारंभ
Ad
ज्ञान वाटिका विद्यालय
नामांकन प्रारंभ है
नव-बिहार समाचार का व्हाट्स एप चैनल
एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
किसी भी कोर्स में नामांकन लेने के लिए संपर्क करें: राजेश कानोड़िया, 9934077980