नवगछिया, संवाद सहयोगी। नवगछिया स्थित घाट ठाकुरवाडी में तीसरे दिन भी नवाह पाठ जारी रहा। मंगलवार से जारी यह पाठ नौ दिनों तक चलेगा। वृन्दावन से आये विद्वान् एवं स्थानीय ब्राह्मणों द्वारा नवाह पाठ कराया जा रहा है। जहाँ शाम में बाहर से आये कई विद्वानों द्वारा प्रवचन भी कराया जा रहा है। इस प्रवचन कार्यक्रम में काफी श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।