नवगछिया, संवाद सहयोगी। नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में युवा जदयु के जिला उपाध्यक्ष सुमन झा की हत्या के बाद से बिहपुर थाना क्षेत्र में नवगछिया पुलिस द्वारा सघन छापेमारी करने के लिए घुडसवार दस्ता भी लगाया गया है। जिससे इस कांड के अलावे और मामलों में भी चल रहे फिरार अभियुक्त पकडे जा सकेंगे। सुमन झा की हत्या से पूरा नवगछिया क्षेत्र चिंतित हो चुका है। इस मामले में एक ने तो आत्म समर्पण कर दिया है। शेष की तलाश जारी है।