ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हिन्दी नववर्ष पर शिवशक्ति योगपीठ से निकाली गई नववर्ष यात्रा

हिन्दी नववर्ष पर शिवशक्ति योगपीठ से निकाली गई नववर्ष यात्रा

नवगछिया। हिन्दी नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 गुरुवार को श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया से स्वामी आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में विशाल तिरंगे के साथ नववर्ष यात्रा निकाली गई। यह नववर्ष यात्रा आश्रम से निकल कर पुष्प वर्षा करते हुए नवगछिया एनएच 31 के रास्ते नवगछिया जीरो माइल, फूड प्लाजा फैमिली रेस्टोरेंट, तेतरी चौक से स्टेट हाइवे के रास्ते यमुनिया, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार होते हुए खरीक चौक के समीप आनंद वेयर हाउस पहुंची। जहां श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का आशीर्वचन कार्यक्रम हुआ। जहां विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
इस नववर्ष यात्रा में मोटरसाइकिल, कार और छोटे वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। सभी वाहनों पर नववर्ष के भगवा ध्वज लगे थे। जिसमें कुंदन बाबा, स्वामी मानवानंद जी, स्वामी शिव प्रेमानंद जी, स्वामी जीवनानंद जी, पंडित प्रेम शंकर भारती सहित योगपीठ के सभी आचार्य एवं सेवादल के सभी सदस्य तथा स्वामी आगमानंद जी महाराज के स्थानीय व कई जिलों से पहुंचे शिष्य, श्रद्धालु और अनुयायी शामिल थे। इस यात्रा में सभी श्रद्धालु गण हिन्दी नववर्ष मनाइए घर घर भगवा फहराइए का नारा भी लगा रहे थे।