ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चांदी की रिकॉर्ड बढ़त पर आज अचानक लगा ब्रेक, तेजी से गिरी नीचे


चांदी की रिकॉर्ड बढ़त पर आज अचानक लगा ब्रेक, तेजी से गिरी नीचे

Gold-Silver Price Crash Today: भारत की गुलाबी नगरी जयपुर के सराफा बाजार में पिछले दो दिनों से जारी चांदी की रिकॉर्ड बढ़त पर गुरुवार को अचानक ब्रेक लग गया है। वैश्विक बाजारों में हुई मुनाफा वसूली का सीधा असर जयपुर के स्थानीय बाजार और MCX पर भी देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पिछले दो सत्रों से चांदी जिस तेजी से ऊपर चढ़ रही थी, आज उतनी ही तेजी से नीचे गिर गई।

जयपुर के कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे ही चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंचीं, निवेशकों ने ऊंचे भावों पर बिकवाली शुरू कर दी। मुनाफा कमाने की इस होड़ के चलते बाजार में चांदी की आपूर्ति बढ़ गई और मांग कम होने से कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार (MCX) में चांदी की कीमतें 6 फीसदी तक लुढ़क गईं, जिससे यह 2,52,719 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। चांदी ही नहीं, सोने के चमक भी आज फीकी रही और इसमें करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी गई, जिससे सोना 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

आगे क्या है अनुमान?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी में आई यह गिरावट फिलहाल 'करेक्शन' का हिस्सा है। भू-राजनीतिक हालात (Geopolitical tensions) अभी भी नाजुक बने हुए हैं, इसलिए कीमतों में फिर से उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल, निवेशकों को बाजार की स्थिरता का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।