ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं रहीं शिक्षा क्षेत्र की मसीहा मीरा झा, क्षेत्र में शोक की लहर

नहीं रहीं शिक्षा क्षेत्र की मसीहा मीरा झा, क्षेत्र में शोक की लहर
राजेश कानोड़िया (नव-बिहार समाचार) नवगछिया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नवगछिया के लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, लेखिका, नारी सशक्तिकरण के विभिन्न संगठन प्रभारी, जुडो कराटे सहित शिक्षण क्षेत्र के देश विदेश में बतौर शिक्षण प्रचारक व उपेदशक व कुशल मार्गदर्शिका मीरा झा का निधन पटना स्थित पारस अस्पताल में आज रविवार को हो गया। वे 78 वर्ष की थी। मीरा झा ने अपने पीछे दो पुत्र भारतेंदु झा, पूर्णेन्दु झा व एक पुत्री रोमा झा सहित भरापूरा परिवार छोड़ दिया। उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ती रही। उनके निधन से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रदेश से लेकर परिषद क्षेत्र में लोगों की सहानुभूति परिजनों को मिल रही है। 
उनके निधन पर बाल भारती विद्यालय के अध्यक्ष पवन सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय रूंगटा, सचिव अभय मुनका, प्रशासक डी पी सिंह, प्राचार्य नवनीत सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के संचालक विश्वास झा ने इनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षा क्षेत्र में अनेक अविस्मरणीय योगदान को भी सराहा। वहीं प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन भागलपुर की ओर से अध्यक्ष मसूद आलम, संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार, अरविंद सिंह, राम बदन रजक, सुनील कुमार, अक्षय झा सहित सैकड़ों सदस्यों ने भी शोक जताया। 
इसके अलावा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के घनश्याम प्रसाद यादव, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के ललित झा, नंदलाल तिवारी, अजीत पाण्डेय, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० बुद्धि प्रकाश ठाकुर, जी बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ शिव शंकर मंडल सहित सैकड़ों समाजिक, राजनैतिक व शिक्षण संगठनों ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो कि मीरा झा की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 8:30 बजे तेतरी से महादेवपुर घाट के लिए निकलेगी।