ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

नवगछिया स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के बरौनी कटिहार रेलखंड अंतर्गत नवगछिया रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना में चयन होने के बाद नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विकास कार्यों की प्रकिया शुरू कर दी गयी है।
भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा ने बताया कि नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों सुविधाओं के लिए तीन लिफ्ट व एक फूट ओवरब्रिज निर्माण, दोनों प्लेटफार्म में यात्री शेड का विस्तार सहित प्लेटफार्म सौंदर्यीकरण कार्य का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करने के अलावा एप्रोच रोड, स्टेशन के लुक को आकर्षण बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने राशि की स्वीकृति प्रदान की है। 
नवगछिया स्टेशन पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान करते हुए निविदा प्रकिया शुरू कर दी गयी है। 
भाजपा नेता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने नवगछिया स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए सभी कार्य की निविदा अमृत भारत योजना के तहत प्रकाशित कर दी है। अप्रैल में निविदा प्रकिया पूरी करने की तिथि तय कर दी गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया स्टेशन पर एक साथ इतनी सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।