ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोसी शिक्षक निर्वाचन में नवगछिया के 251 में से 222 ने किया मतदान, एसडीओ और एसडीपीओ ने लिया जायजा

कोसी शिक्षक निर्वाचन में नवगछिया के 251 में से 222 ने किया मतदान, एसडीओ और एसडीपीओ ने लिया जायजा
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार विधान परिषद के कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले भर में 87 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। 
सभी 16 प्रखंड कार्यालय व नगर निगम कार्यालय भागलपुर में बनाये गये मतदान केंद्र में सुबह 8 से शाम 04 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी व गश्ती दल दंडाधिकारी पोल्ड बॉक्स के साथ पूर्णिया जिले के मरंगा खेल भवन के लिए रवाना हो गये। जहां पांच अप्रैल को मतगणना होगी।

नवगछिया में 222 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

बताते चलें कि नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक स्नातक क्षेत्र के चुनाव में कुल 222 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
जहां मतदाताओं की कुल संख्या 251 थी। जिसमें 222 ने मतदान किया है। यहां पर्यवेक्षक के रूप में नारायणपुर के बीडीओ हरिमोहन और सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार मौजूद थे। जहां मौके पर नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जायजा भी लिया। 
शुक्रवार को मौसम ने भी मतदान का साथ दिया। आसमान में दिन भर बादल छाये रहे। धूप का कोई असर नहीं रहा। फलस्वरूप दोपहर एक बजे तक ही अधिकतर वोटिंग हो गयी। इसके बाद वोटरों के आने की रफ्तार कम हो गयी थी। तीन प्रखंडों में तो 100 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें शाहकुंड, इस्माइलपुर व रंगरा चौक शामिल है। सबसे कम सबौर में 74.58 प्रतिशत वोटिंग हुई।