वासंतिक नवरात्रि में निशा पूजा के साथ ही सिंहासन पर विराजमान हुई माता दुर्गा, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में वासंतिक नवरात्रि के सातवें दिन पंडित अजीत बाबा द्वारा माता दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद देर रात माता दुर्गा को सिंघासन पर विराजमान किया गया।

जबकि देर शाम आयोजित संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधि विधान के साथ यहां पर माता की पूजा आराधना की जा रही है।

बुधवार से ही यहां पर भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा और नवमी पूजा के दिन देवी जागरण का भी आयोजन किया जायेगा। देवी जागरण में सोनी टीभी फेम गरिमा चौधरी की शिरकत करेंगी।
मंदिर में पंडित अजीत कुमार पांडेय द्वारा विधि विधान के वैदिक नियम से प्रतिदिन पूजन कराया जा रहा है। आयोजन में संरक्षक नगर परिषद उप सभापति के प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव, पूर्व अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, डॉ सम्पत राय, डॉ गोपाल भारती, अशोक सिंह, अविनाश साह,
चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप कुमार, सचिव अवनीश कुमार, सह सचिव रंजीत साह, माधव पाण्डे, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, पंकज गुप्ता, छोटू गुप्ता राकेश साह, रवि नयन समेत अन्य की भी भागीदारी है।





