ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कुख्यात कन्हैया 24 गोली और कट्टा सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, 27 मामले हैं दर्ज

कुख्यात कन्हैया 24 गोली और कट्टा सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, 27 मामले हैं दर्ज
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया में आतंक का पर्याय तथा सोनवर्षा दियारे में किसानों के जान का दुश्मन बन चुका कुख्यात कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी होने से दियारे के किसानों में खुशी का माहौल है। गुरुवार को बिहपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि कुख्यात कन्हैया पर विभिन्न थाने में 27 मामलों में केस दर्ज है। कुछ मामले में वह जमानत पर है तो कुछ मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। बुधवार को सूचना मिली की कन्हैया चौधरी ने सोनवर्षा के युवा किसान बिट्टू चौधरी उर्फ गोरे को पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया है तथा अन्य लोगों व किसानों से हथियार के बल पर मारपीट व रंगदारी मांग रहा है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में टीम गठन किया गया। किसानों ने पुलिस को बताया की कन्हैया पटपारा दियारे में किसानों को पीट रहा है और गोली फायर कर रहा है।जैसे ही पुलिस नीरज चौधरी के बासा पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही कन्हैया ने गोली चला दिया। वहीं काफी मशक्कत के बाद कन्हैया को कब्जे में लिया गया।वहीं मौके पर तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस, एक विंडोंलिया व एक खोखा बरामद किया गया।
वहीं एसपी एसके सरोज ने बताया की स्पीडी ट्रायल चला कर कुख्यात कन्हैया को सजा दिलवाया जाएगा।इस छापेमारी टीम में शामिल बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, दरोगा नवीन कुमार, विकास कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।