ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्टार सीमेंट द्वारा मेगा मेसन मीट में राज मिस्त्रियों को दी गई विशेष जानकारी

स्टार सीमेंट द्वारा मेगा मेसन मीट में राज मिस्त्रियों को दी गई विशेष जानकारी
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। मां गायत्री सीमेंट एजेंसी में मंगलवार की शाम स्टार सीमेंट द्वारा मेगा मेसन मीट किया गया। इस दौरान राज मिस्त्रियों को सीमेंट की गुणवत्ता और उसके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छत ढलाई करने, दीवार बनाने इत्यादि कार्यो में भी ज्यादा मजबूती प्रदान करने के बारे में भी कंपनी के तकनीकी अधिकारी वैभव कुमार द्वारा विशेष जानकारी दी गई। जहां मौके पर स्टार सीमेंट कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर हितेश सिंह, सेल्स अधिकारी अमित कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा, तकनीकी अधिकारी वैभव कुमार तथा मां गायत्री सीमेंट एजेंसी के सुनील कुमार के साथ दर्जनों राज मिस्त्री भी मौजूद थे। 
 इन अधिकारियों ने राज मिस्त्रियों को यह भी बताया कि अन्य सीमेंट के निर्माण में फ्लाई ऐश का 35 प्रतिशत मिश्रण किया जाता है। जबकि स्टार सीमेंट में 30 प्रतिशत ही फ्लाई ऐश का मिश्रण किया जाता है। साथ ही स्टार प्रीमियम सीमेंट (ARC) में मात्र 20 प्रतिशत ही फ्लाई ऐश का मिश्रण किया जाता है। जो ढलाई को काफी मजबूती प्रदान करती है।