ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महागठबंधन रैली की सफलता के लिए नवगछिया में हुआ जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

महागठबंधन रैली की सफलता के लिए नवगछिया में  हुआ जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। रंगभूमि मैदान पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाले महागठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए नवगछिया जिला महागठबंधन के द्वारा स्थानीय तेतरी जीरोमाइल के होटल फूड प्लाजा में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने की तथा संचालन खरीक प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ़ दल्लू बाबू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ तथा भागलपुर जिला पर्यवेक्षक के रूप में भभुआ के विधायक भारत बिंद के साथ बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल,गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, तारापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार साह भागलपुर  राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, नवगछिया के जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, राजद के नवगछिया जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान के अलावे सीपीआई एम के सीताराम सिंह, आज़ाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष भाई राजेन्द्र यादव के साथ साथ नवगछिया नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष, प्रमोद चौबे, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू हरिजन, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर दास, 
खरीक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मो०मोईन राइन, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा के साथ सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बिहार सरकार के मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि भाजपा के साथ जब कोई सरकार बनाता है तो भाजपा अपने शासन को मंगलराज कहता है। लेकिन जब वही पार्टी राजद को समर्थन देकर सरकार बनाती हैं तो भाजपा की नज़र में जंगलराज दिखता है। इसलिए ऐसे गलत नजरिये वाले लोगों को केंद्र सरकार से हम लोग 2024 में महागठबंधन एकजुट होकर कुर्सी से उतार देंगे। इसलिए 25 तारीख को प्रत्येक पंचायत से हजारों हजार की संख्या पहुंचकर पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाएं।