ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

संपूर्ण वैश्य समाज ने जदयू जिलाध्यक्ष को सम्मानित कर किया गरीबों के बीच कंबल वितरण

संपूर्ण वैश्य समाज ने जदयू जिलाध्यक्ष को सम्मानित कर किया गरीबों के बीच कंबल वितरण
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)। संपूर्ण वैश्य समाज नवगछिया संगठन जिला की ओर से बिहारी अतिथि सदन परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने सबों का आभार व्यक्त किया। साथ ही वैश्य समाज के संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन में युवाओं की भूमिका मजबूत होनी चाहिए। राजनैतिक भागीदारी भी मजबूत हो, समाज की उन्नति के लिये अच्छी शिक्षा भी जरूरी है। हमलोगों को मिलकर समाज के कमजोर लोगों का अधिक से अधिक मदद करनी होगी। इसके बाद मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर नवगछिया नगर के वृद्ध, विकलांग, निर्धन, निस्सहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

 इस मौके पर वाणिज्य परिषद अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद भगत, संपूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष सुबोध साह, नवगछिया नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, लायंस क्लब अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल,
कपड़ा व्यवसाई संघ अध्यक्ष दयाराम चौधरी, जदयू व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, व्यवसाय प्रकोष्ठ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक कुमार भगत, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, नगर पार्षद प्रतिनिधि अशोक जयसवाल, समाजसेवी राजकुमार प्रसाद, संतोष भगत, पिंकू भगत, अविनाश भगत, राजन भगत, प्रिंस गुप्ता, प्रवीण केजरीवाल सहित संपूर्ण समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।