ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मत्स्य जीवी सहयोग समिति के नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष बने नरेश, मंत्री बनी मीरा देवी

मत्स्य जीवी सहयोग समिति के नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष बने नरेश, मंत्री बनी मीरा देवी 
नवगछिया (भागलपुर)। मत्स्य जीवी सहयोग समिति के नवगछिया प्रखंड का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष पद पर नरेश सिंह ने 425 मत प्राप्त कर बाजी मार ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद सिंह को 108 मतों से पराजित कर दिया।

वहीं मंत्री पद पर सुनील सिंह की पत्नी मीरा देवी ने 907 मत प्राप्त करकब्जा जमाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुलकित सिंह को 547 मतों से पराजित कर दिया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।