धमड़ी की टीम ने 2-0 से जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का पांचवां मैच
कहलगांव प्रखंड के बुद्धचक में जारी फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान पांचवें लीग मैच में गुरुवार को धमड़ी की टीम ने इमामनगर को 2-0 से हराया। मैच के पहले हाफ के 28वें मीनट में धमडी की टीम ने एक गोल किया। फिर दूसरे हाफ के 16वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस तरह टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। जहां रेफरी शोभकांत मंडल, लाइंस मैन कृष्ण व सुजीत रजक थे। वहीं गोल जज कमल, परशुराम व घनश्याम पासवान थे।