गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी, 160 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मोहम्मद शाहवाज के 32 वर्षीय पुत्र बाबर एवं उसी गांव के निवासी मोहम्मद नसीम के 31 वर्षीय पुत्र तनवीर एवं मोहम्मद तोहिद के 28 वर्षीय पुत्र तह्मीद के रूप में हुई है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही औद्योगिक थाना पहुंचकर सिटी एएसपी शुभम आर्य ने तकरीबन 2 घंटे तक जांच पड़ताल की एवं पुलिस ने तीनों युवक को न्यायिक हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।