नशा मुक्ति दिवस पर थानाध्यक्ष ने जनता को दिया यह संदेश और चेतावनी
नशा मुक्ति दिवस पर आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष भारत भूषण ने शुक्रवार को स्टेशन गोलंबर से जनता को नशे के सेवन और व्यापार से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि नशे की हालत में पकड़े गए तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। परिवार और बच्चों से दूर रहना पड़ जायेगा। नशे के सेवन से शरीर का कोई भी अंग बेकार हो सकता है या जान भी जा सकती है। इसलिए नशे से हमेशा दूर रहे। साथ ही नशे की सामग्री या शराब के कारोबारी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जिस भी वाहन या भवन अथवा घर में शराब बरामद होगी उसे सरकार अधिग्रहण कर लेगी। इसलिए किसी भी परिस्थिति में नशा का व्यापार नहीं करें।