कहलगांव में 72 घंटे के दौरान दो बाइक हुई चोरी
कहलगांव। इन दिनों कहलगांव में शहर से गांव तक बाइक चोरों की सक्रियता फिर से बढ़ गयी है। पिछले 72 घंटे में चोर दो बाइक उड़ा ले गये। कहलगांव थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में बुधवार को एक घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गयी। इस बाइक के मालिक राजेश यादव ने गुरुवार को बाइक चोरी की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक बुधवार दोपहर दो बजे दुलार मंडल के घर के दरवाजे पर खड़ी कर चुनाव प्रचार में चले गये थे। वहीं दो घंटे बाद लौटने पर उस जगह से बाइक गायब मिली।