ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामंकन आज से होगा शुरू

गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामंकन आज से होगा शुरू

राजेश कानोडिया, भागलपुर। जिले के गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामंकन की प्रक्रिया आज गुरूवार से शुरू हो रही है। गोपालपुर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि यहां मुखिया और सरपंच के नौ नौ और पंचायत समिति के लिए 12 तथा वार्ड सदस्य और पंचसदस्य पद के लिए 119- 119 सीटों हेतु नामांकन के लिए आवेदन 24 नवम्बर तक लिया जायेगा। जिसकी संवीक्षा 27 नवंबर को की जाएगी। वहीं नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह का आबंटन 29 नवंबर को होगा।

बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने यह भी बताया कि यहां नामांकन हेतु 11 काउंटर बनाया गया है। जिसमें मुखिया के लिए दो, सरपंच के लिए एक, पंचायत समिति सदस्य के लिए एक, पंच सदस्य के लिए दो तथा वार्ड सदस्य के लिए पांच काउंटर बनाये गए हैं। साथ ही इसके लिए छह एआरओ सीओ राजकिशोर शर्मा, बीईओ विजय कुमार झा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार, कृषि समन्वयक दीपक कुमार सिंह, आनंद कुमार व सुबोध कुमार पंडित को बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा की कडी व्यवस्था की गई है। अनावश्यक रूप से मटरगश्ती करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। 
इधर इस्माइलपुर प्रखंड में इस पंचायत चुनाव को लेकर  सात काउंटर बनाया गया है। जिसमें मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति के लिए एक एक काउंटर बनाया गया है वहीं वार्ड एवं ग्राम पंच के लिए दो दो काउंटर बनाया गया है। इस चुनाव के लिए बुधवार शाम तक लगभग 550 उम्मीदवारों ने एनआर कटाया है।