रेल सुरक्षा बल द्वारा विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान
भागलपुर। रेल सुरक्षा बल नवगछिया के इंसपेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा स्थानीय बाल भारती विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। उपरोक्त जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को इस बात से अवगत कराया गया कि वे अनावश्यक रूप से गाडियों मे चेन पूलिंग न करे और न ही चलती गाडी से उतरे या चढ़े। साथ ही उन्हें रेलवे में होने वाले अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर-139 की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। उपरोक्त जागरूकता अभियान को विद्यालय प्रशासन द्वारा काफी सराहा गया तथा प्रेम भेंट व सम्मान के रूप में उनके द्वारा आरपीएफ टीम को पौधे प्रदान किए गए। आरपीएफ टीम द्वारा सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से यात्रा करने तथा उन्हें समुचित सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी बताया गया।