ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रभातफेरी और रैली निकाल कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया गया समापन

प्रभातफेरी और रैली निकाल कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया गया समापन
आजादी की वीरगाथा को जन जन तक पहुचाना है, अनगिनत थे देश पे मिटने वाले, आखिर कितनों को हमने जाना है, के आगाज के साथ दो अक्टूबर से चलाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का समापन कहलगांव और नवगछिया में समापन किया गया। नालसा कार्य योजना के आलोक मे अनुमंडल विधिक सेवा समिति, कहलगांव और नवगछिया के द्वारा अंतिम कड़ी मे स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अनुमंडल मे चलाये जा रहे भारत का अमृत महोत्सव के समापन के मौके पर प्रभातफेरी और रैली निकाली गई। जिसमें समिति के नामित पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक भी शामिल हुए।