ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कटिहार का युवक कोरोना जांच में मिला पॉजिटिव

कटिहार का युवक कोरोना जांच में पॉजिटिव

भागलपुर। कटिहार निवासी एक युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना जांच में आरटीपीसीआर जांच की गयी, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। युवक छठ पूजा में दूसरे प्रदेश से कटिहार आया था। उसके लक्षण को देखने के बाद डॉक्टर ने कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिया। सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि जेएलएनएमसीएच के कोरोना लैब में भागलपुर, कटिहार व बांका के मरीजों की जांच होती है, 10 नवंबर को कटिहार के 20 साल का युवक छठ पूजा में अपने घर आया, कटिहार स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लिया और जांच के लिए भागलपुर भेजा था। रविवार को आयी जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।