कोविड टीकाकरण का डोर टू डोर अभियान आज से होगा शुरु
कहलगांव। अनुमंडल अस्पताल की ओर से प्रखंड की सभी 28 पंचायतों और नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में मंगलवार 16 नवंबर से डोर टू डोर कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए सोमवार को अस्पताल सभागार में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ विवेकानंद दास द्वारा एएनएम, आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्तओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि 16 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में करीब चार लाख आबादी को कवर किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य है कि 22 नवंबर के बाद कोई भी पहले डोज से वंचित न रहे।