छापेमारी कर पुलिस ने शराब के दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
भागलपुर जिला अंतर्गत पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र में पकड़ा के दौनियां टोला स्थित एक मुर्गी फार्म से शराब बरामदगी मामले में नवगछिया पुलिस ने गांव के ही राकेश कुमार और रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर शाम गिरफ्तार शराब के दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नवगछिया पुलिस ने रविवार को राकेश कुमार के मुर्गी फार्म पर छापेमारी की थी। जहां 458 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। जहां से धंधेबाज फरार होने में सफल हो गये थे। रविवार को पुलिस ने फिर से छापेमारी कर दोनों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया।