ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई चार हजार के पार


नव-बिहार समाचार। राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गयी है. बुधवार को 151 नये केस मिले, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ कर 4096 हो गयी. वहीं, पिछले 24 घंटे में 62 और कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. अब तक 1803 कोरोना पॉजिटिव घर लौट चुके हैं. इधर कोरोना से एक और मौत हुई, जिससे मरनेवालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 104 नये मरीजों में सबसे अधिक पूर्णिया व लखीसराय के 19-19 मरीज हैं. इसके अलावा अररिया में 12, सीवान में 11. मधेपरा व भागलपुर में आठ-आठ, पटना में सात, शेखपुरा, मधुबनी व समस्तीपुर में छह-छह, गया, बांका, पूर्वी चंपारण व कैमूर में पांच-पांच, किशनगंज व बेगूसराय में चार-चार, खगड़िया व वैशाली में तीन-तीन, गोपालगंज, सुपौल, जहानाबाद व सारण में दो-दो, जमुई, बिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सीतामढ़ी, मुंगेर व बक्सर में एक-एक अलावा संक्रमित पाए गए हैं.